बच्चों को शुरुआती शिक्षा में हिंदी गिनती सीखना बहुत जरूरी होता है। यदि आप 1 से 100 तक गिनती हिंदी में सीखना या अपने बच्चों को सिखाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है।
यहां आपको 1 से 100 तक हिंदी गिनती, हिंदी अंकों और उनके शब्दों के साथ आसान तरीके से दी गई है। साथ ही, आप अंग्रेजी संख्या देखकर उसका हिंदी रूप भी आसानी से समझ सकते हैं।
उदाहरण के लिए:
1 – १ – एक
2 – २ – दो
3 – ३ – तीन
10 – १० – दस
50 – ५० – पचास
100 – १०० – एक सौ
नीचे एक से सौ तक पूरी हिंदी गिनती दी गई है।
पिछले कुछ समय में आपने भी गौर किया होगा कि hindi ginti अंकों का प्रयोग लगभग खत्म हो गया है। हिंदी में लिखते समय भी सभी लोग अंग्रेजी के अंकों का प्रयोग करने लगे हैं।
स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले बच्चे हिंदी में बोले गए अंक भी नहीं समझ पाते। किसी दुकान पर लेनदेन करते समय अगर दुकानदार उनसे चौवन रुपये मांग लेता है। तो वे इधर उधर देखने लगते हैं।
फिर उन्हें फिफ्टी फोर बताना पड़ता है। तब उनकी समझ में आता है। हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें हिंदी में लिखना, पढ़ना और बोलना अवश्य आना चाहिए। अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषाओं का ज्ञान होना उपयोगी है।
लेकिन पश्चिमी अंधानुकरण में हमें अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए। हिंदी के एक बड़े कवि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा भी है–
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
हम चीन का भी उदाहरण ले सकते हैं। वहां सारे काम उनकी अपनी भाषा मंदारिन में होते हैं। यहां तक कि उनके कम्प्यूटर भी चीनी भाषा में ही ऑपरेट होते हैं। चीन की उन्नति और विकास के बारे में बताने की जरूरत नहीं है।
कहने का तात्पर्य यह है कि विकास के लिए अंग्रेजी ही जरूरी नहीं है। अंग्रेजी जरूर पढ़ें। लिखना, बोलना, समझना सीखें। लेकिन अपनी भाषा न भूलें।
आज हम आपको हिन्दी गिनती 1से 100 तक की फिर से याद दिलाने वाले हैं। इन्हें बच्चों को जरूर सिखाएं। अन्यथा ऐसा न हो कि अगली पीढ़ी में कोई हिंदी गिनती जानने वाला ही न हो। आइये हिंदी अंकों को दोहराते हैं–
हिन्दी गिनती 1 से 100 तक- hindi ginti

0 से 9 तक-ginti in hindi
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ० | शून्य | 0 | zero |
| १ | एक | 1 | one |
| २ | दो | 2 | two |
| ३ | तीन | 3 | three |
| ४ | चार | 4 | four |
| ५ | पांच | 5 | five |
| ६ | छः | 6 | six |
| ७ | सात | 7 | seven |
| ८ | आठ | 8 | eight |
| ९ | नौ | 9 | nine |
१० से १९ तक- (hindi numbers)
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| १० | दस | 10 | ten |
| ११ | ग्यारह | 11 | eleven |
| १२ | बारह | 12 | twelve |
| १३ | तेरह | 13 | thirteen |
| १४ | चौदह | 14 | fourteen |
| १५ | पन्द्रह | 15 | fifteen |
| १६ | सोलह | 16 | sixteen |
| १७ | सत्रह | 17 | seventeen |
| १८ | अठारह | 18 | eighteen |
| १९ | उन्नीस | 19 | nineteen |
20 से 29 तक- hindi ginti
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| २० | बीस | 20 | twenty |
| २१ | इक्कीस | 21 | twenty one |
| २२ | बाईस | 22 | twenty two |
| २३ | तेईस | 23 | twenty three |
| २४ | चौबीस | 24 | twenty four |
| २५ | पच्चीस | 25 | twenty five |
| २६ | छब्बीस | 26 | twenty six |
| २७ | सत्ताईस | 27 | twenty seven |
| २८ | अठ्ठाईस | 28 | twenty eight |
| २९ | उनतीस | 29 | twenty nine |
30 से 39 तक – hindi counting
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ३० | तीस | 30 | thirty |
| ३१ | इकतीस | 31 | thirty one |
| ३२ | बत्तीस | 32 | thirty two |
| ३३ | तैंतीस | 33 | thirty three |
| ३४ | चौंतीस | 34 | thirty four |
| ३५ | पैंतीस | 35 | thirty five |
| ३६ | छत्तीस | 36 | thirty six |
| ३७ | सैंतीस | 37 | thirty seven |
| ३८ | अड़तीस | 38 | thirty eight |
| ३९ | उनतालीस | 39 | thirty nine |
numbers in hindi- 40 से 49 तक
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ४० | चालीस | 40 | forty |
| ४१ | इकतालीस | 41 | forty one |
| ४२ | बयालीस | 42 | forty two |
| ४३ | तैतालीस | 43 | forty three |
| ४४ | चौवालीस | 44 | forty four |
| ४५ | पैंतालीस | 45 | forty five |
| ४६ | छियालीस | 46 | forty six |
| ४७ | सैंतालीस | 47 | forty seven |
| ४८ | अड़तालीस | 48 | forty eight |
| ४९ | उनचास | 49 | forty nine |
50 से 59 तक- हिन्दी गिनती
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ५० | पचास | 50 | fifty |
| ५१ | इक्यावन | 51 | fifty one |
| ५२ | बावन | 52 | fifty two |
| ५३ | तिरपन | 53 | fifty three |
| ५४ | चौवन | 54 | fifty four |
| ५५ | पचपन | 55 | fifty five |
| ५६ | छप्पन | 56 | fifty six |
| ५७ | सत्तावन | 57 | fifty seven |
| ५८ | अट्ठावन | 58 | fifty eight |
| ५९ | उनसठ | 59 | fifty nine |
60 से 69 तक- hindi ki ginti
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ६० | साठ | 60 | sixty |
| ६१ | इकसठ | 61 | sixty one |
| ६२ | बासठ | 62 | sixty two |
| ६३ | तिरसठ | 63 | sixty three |
| ६४ | चौसठ | 64 | sixty four |
| ६५ | पैसठ | 65 | sixty five |
| ६६ | छियासठ | 66 | sixty six |
| ६७ | सरसठ | 67 | sixty seven |
| ६८ | अड़सठ | 68 | sixty eight |
| ६९ | उनहत्तर | 69 | sixty nine |
ginti- 70 से 79 तक
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ७० | सत्तर | 70 | seventy |
| ७१ | इकहत्तर | 71 | seventy one |
| ७२ | बहत्तर | 72 | seventy two |
| ७३ | तिहत्तर | 73 | seventy three |
| ७४ | चौहत्तर | 74 | seventy four |
| ७५ | पचहत्तर | 75 | seventy five |
| ७६ | छियत्तर | 76 | seventy six |
| ७७ | सतहत्तर | 77 | seventy seven |
| ७८ | अठत्तर | 78 | seventy eight |
| ७९ | उन्यासी | 79 | seventy nine |
80से 89 तक- hindi ginti
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ८० | अस्सी | 80 | eighty |
| ८१ | इक्यासी | 81 | eighty one |
| ८२ | बयासी | 82 | eighty two |
| ८३ | तिरासी | 83 | eighty three |
| ८४ | चौरासी | 84 | eighty four |
| ८५ | पचासी | 85 | eighty five |
| ८६ | छियासी | 86 | eighty six |
| ८७ | सतासी | 87 | eighty seven |
| ८८ | अठासी | 88 | eighty eight |
| ८९ | नवासी | 89 | eighty nine |
हिन्दी में गिनती- 90 से 100
| हिन्दी अंक | हिन्दी उच्चारण | अंग्रेजी अंक | अंग्रेजी उच्चारण |
| ९० | नब्बे | 90 | ninety |
| ९१ | इक्यानबे | 91 | ninety one |
| ९२ | बानबे | 92 | ninety two |
| ९३ | तिरानबे | 93 | ninety three |
| ९४ | चौरानबे | 94 | ninety four |
| ९५ | पंचानबे | 95 | ninety five |
| ९६ | छियानबे | 96 | ninety six |
| ९७ | सत्तानबे | 97 | ninety seven |
| ९८ | अठानबे | 98 | ninety eight |
| ९९ | नीनानबे | 99 | ninety nine |
| १०० | सौ | 100 | one hundred |
१०० से ऊपर प्रमुख गिनतियाँ-
१००० एक हजार
१०००० दस हजार
१००००० एक लाख
१०००००० दस लाख
१००००००० एक करोड़
१०००००००० दस करोड़
१००००००००० एक अरब
१०००००००००० दस अरब
१००००००००००० एक खरब
१०००००००००००० दस खरब
१००००००००००००० एक नील
१०००००००००००००० दस नील
१००००००००००००००० एक पद्म
१०००००००००००००००० दस पद्म
१००००००००००००००००० एक शंख
१०००००००००००००००००० दस शंख
अनंत
हिंदी गिनती का इतिहास
हिंदी गिनती या अंक प्रणाली हिन्दू अरबी अंक प्रणाली के नाम से जानी जाती है। यूरोपीय देशों को इसका ज्ञान अरब के माध्यम से मिला था। इसलिए पहले इसे अरबी अंक प्रणाली कहा जाता था। जबकि अरबों को यह ज्ञान भारत से प्राप्त हुआ था।
वस्तुतः देवनागरी या हिंदी अंक प्रणाली संस्कृत अंकों के अपभ्रंश से बनी है। शून्य का अविष्कार ईसा की प्रथम शताब्दी में हो चुका था। परंतु प्रामाणिक रूप से इसका प्रयोग प्रथम शताब्दी से मिलता है।
दशमलव एवं स्थानीयमान का आविष्कार भारत में हुआ। वर्तमान समय में विश्व में भारतीय अंक प्रणाली का ही प्रयोग होता है अंतरराष्ट्रीय अंकों के साथ।
हिंदी गिनती की विशेषताएं
पूर्व में यूरोपीय देशों में रोमन अंक प्रणालीप्रचिलित थी। जिसमें केवल सात ही अंक होते हैं। जिससे बड़ी गिनती लिखने में दिक्कत होती थी। लेकिन हिंदी या भारतीय अंक प्रणाली में बहुत ही संक्षेप में एवं आसान तरीके से बड़ी बड़ी गिनतियों को भी लिखा जा सकता है।
हिंदी गिनती से जुड़े सामान्य प्रश्न
1 से 100 तक हिंदी गिनती क्या है?
1 से 100 तक हिंदी गिनती में एक, दो, तीन, चार… से शुरू होकर निन्यानबे और एक सौ तक की संख्या आती है। ऊपर पूरी सूची हिंदी अंकों और शब्दों के साथ दी गई है।
1 से 100 तक गिनती हिंदी में कैसे लिखें?
अंग्रेजी संख्या को उसके हिंदी अंक और हिंदी शब्द के साथ लिख सकते हैं। उदाहरण के लिए:
1 = १ = एक
10 = १० = दस
50 = ५० = पचास
100 = १०० = एक सौ
1 से 100 तक हिंदी अंकों में कैसे लिखें?
हिंदी अंकों में यह क्रम होगा:
१, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १० … ९९, १००।
1 से 100 तक गिनती बच्चों को कैसे सिखाएं?
बच्चों को पहले 1 से 10, फिर 11 से 20 और उसके बाद दस-दस के समूह में गिनती सिखाना आसान तरीका हो सकता है। बोलने, लिखने और वस्तुओं को गिनने का अभ्यास भी कराया जा सकता है।
एक से सौ तक गिनती में 100 को क्या कहते हैं?
100 को हिंदी में “एक सौ” कहते हैं और हिंदी अंक में इसे “१००” लिखा जाता है।
निष्कर्ष
हिंदी गिनती 1 से 100 तक सीखना बच्चों की शुरुआती शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस लेख में हमने 1 से 100 तक गिनती हिंदी में, हिंदी अंकों और शब्दों के साथ दी है, ताकि बच्चे और विद्यार्थी इसे आसानी से पढ़ और याद कर सकें।
आप ऊपर दिए गए चार्ट को देखकर रोज कुछ मिनट अभ्यास करें। पहले 1 से 20, फिर 21 से 50 और उसके बाद 51 से 100 तक गिनती दोहराने से इसे याद करना आसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें—
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द- one word substitution in hindi
525+ हिंदी मुहावरे,अर्थ एवं वाक्य प्रयोग – hindi muhavare
Hindi barakhadi- हिंदी बारहखड़ी चित्र सहित
अलंकार की परिभाषा प्रकार और उदाहरण
रस की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण
samas in hindi- समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण
आशा है कि हिन्दी गिनती 1 से 100 तक नामक यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। hindi ginti पर यह पोस्ट आपको कैसी लगी, कमेन्ट करके जरूर बताएं।






