कहानियाँ शिक्षा देने का एक बहुत ही सरल तरीका है। कहानियाँ कई प्रकार की होती उन सभी प्रकार की कहानी को हमने एक वेबसाइट hindistories.net पर समाविष्ट किया है।

जैसे की नैतिक कहानियाँ, motivational कहानी, बच्चों के लिए ज्ञान देने वाली कहानी, राजा रानी की कहानी, पंचतंत्र की कहानी, प्राणी और पक्षी की कहानियाँ।

आज से 25-30 साल पीछे जाके देंखे तो लोग संयुक्त परिवार में रहते थे, तब बच्चे अपने दादा दादी के साथ रहते थे। और श्याम के समय मनोरंजन के लिए सिर्फ दादी की कहानियाँ होती थी। ये सभी कहानियाँ बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण, मानसिक विकास, कल्पना शक्ति बढ़ाने में मदद करती थी। परन्तु आज परिवार छोटे हो रहे है, बच्चे दादा-दादी पास नहीं रहते और बच्चे भी मोबाइल-टीवी में रहना ज्यादा पसंद करते है। एसे समय में मोबाइल और इन्टरनेट पर दादी की कहानियाँ मिल सके इसके लिए हमने यहा पर दादी की कहानी का पूरा संग्रह दिया है।