दोस्तों ! आज हम आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण के सर्वश्रेष्ठ विचार 21 krishna quotes in hindi- श्रीकृष्ण कोट्स नामक पोस्ट में लेकर आये हैं। सभी अवतारों में से भगवान श्रीकृष्ण ही एकमात्र ऐसे देवता हैं। जिनका जीवन आधुनिक मानव के जीवन एवं परिस्थितियों से मेल खाता है।
भगवान श्रीकृष्ण जगतगुरु, योगेश्वर एवं महान नीतिज्ञ थे। उनके द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान अद्वितीय है। जिसका पठन पाठन भारत ही नहीं, विश्व के अनेक देशों में होता है। उन्हीं भगवान श्रीकृष्ण के चुनिंदा 21 कोट्स का संकलन आपके लिए प्रस्तुत है। जो निस्संदेह आपके जीवन में लाभदायक सिद्ध होगा।
krishna quotes in hindi- श्रीकृष्ण कोट्स
(1)
जो पुरुष इस संसार में अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता। उसका जीवन व्यर्थ है।
(2)
कर्म करो, लेकिन कर्म में आसक्ति न करो अर्थात कर्म या उसके परिणाम के प्रति मोह न करो।
(3)
प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। क्योंकि गुणरहित स्वधर्म भी कल्याणकारी है। जबकि दूसरे का धर्म भयकारक है।
(4)
जिस प्रकार धुएं से अग्नि और मैल से दर्पण ढंका रहता है। उसी प्रकार काम के द्वारा ज्ञान ढंका रहता है।
(5)

जो व्यक्ति सहज प्राप्त पदार्थों से संतुष्ट है। जो दूसरों से ईर्ष्या नहीं करता। हर्ष, शोक जिसे विचलित नहीं करते। वह कर्मयोगी है।
lord krishna quotes in hindi
(6)
जैसे जलती हुई अग्नि समस्त ईंधन को भस्म कर देती है। वैसे ही ज्ञान रूपी अग्नि मनुष्य के सभी कर्मों को भस्म करके मोक्ष प्रदान करती है।
(7)
विवेकहीन, श्रद्धा रहित और शंकालु व्यक्ति परमार्थ से भ्रष्ट हो जाता है। ऐसे व्यक्ति के लिए न तो यह लोक है, न परलोक और न ही सुख है।
(8)
श्रीकृष्ण कहते है जो पुरुष सब कर्मों को परमात्मा को अर्पण करके और आसक्ति को त्यागकर कर्म करता है। वह जल में कमल के पत्ते की भांति पाप से लिप्त नहीं होता।
(9)

मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र और शत्रु है। क्योंकि वह अपने स्वभाववश ही पाप अथवा पुण्यकर्म करता है।
(10)
सर्दी गर्मी, सुख-दुख, मान-अपमान में जो व्यक्ति शांत एवं स्थिर रहता है। वह मुझे प्रिय है।
गीता के सुविचार
(11)
जो सभी जीवों को अपने समान समझता है। वही सच्चा योगी है।
(12)
यह मन बड़ा चंचल और बलवान है। सभी अकर्मों का कारक यही है। इसलिए इसे अपने वश में करो।
(13)
इस संसार में हो रहे समस्त कर्म एवं उनके परिणाम मेरे द्वारा मेरी इच्छा से होते हैं। संसार के समस्त जीव तो केवल निमित्त मात्र हैं।
(14)
जो परोपकारी है, संकट के समय दूसरों की मदद करता है। उसके संकटकाल में उसकी मदद मैं स्वयं करता हूँ।
(15)

व्यक्ति को अपने किये गए कर्मों का फल अवश्य ही भोगना पड़ता है। इसलिए कर्मों का चुनाव बहुत सोच समझकर ही करना चाहिए।
(16)
अपने कर्तव्य का श्रद्धा एवं ईमानदारी से पालन करना ही सबसे बड़ी पूजा है।
(17)
प्रसन्नतापूर्वक जीवन के प्रत्येक क्षण का आनन्द लो। क्योंकि किसी को नहीं पता कि उसका अंतिम क्षण कौन सा है ?
(18)
श्रीकृष्ण कहते है कि ये वृक्ष देवतुल्य हैं। क्योंकि ये मानव के लिए अपना जीवन अर्पित कर देते हैं।
(19)
अगर सुखी रहना चाहते हो तो किसी से कोई अपेक्षा मत रखो। क्योंकि जब कोई अपेक्षा पर खरा नहीं उतरता तो हृदय को कष्ट होता है।
(20)
परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए जीवन के हर क्षेत्र में परिवर्तन के लिए तैयार रहो।
(21)
गति ही जीवन का सार है। ठहरा हुआ पानी सड़ जाता है। जबकि बहता जल निर्मल एवं स्वच्छ बना रहता है।
यह भी पढ़ें–
सुख- दुख के सुविचार- happiness quotes in hindi
20 motivational quotes in hindi for success
80+ new moral stories in hindi- नैतिक कहानियां
10 बेस्ट प्रेरक प्रसंग
60+ संस्कृत श्लोक
21 krishna quotes in hindi- श्रीकृष्ण कोट्स नामक पोस्ट आपको कैसी लगी ? कमेंट करके जरूर बताएं।




Thankyou for this effort.